फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kathgodam fair only 145 rs

लखनऊ से काठगोदाम का सफर सिर्फ 145 रुपये में

Sat, 30 Aug 2014 03:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Aug 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
kathgodam fair only 145 rs

रेलवे ने लखनऊ से काठगोदाम के लिए जिस त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) ट्रेन को अपने टाइम टेबल में शामिल किया है वह मात्र 145 रुपये में यात्रियों को काठगोदाम पहुंचाएगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की तर्ज पर चलेगी। इस ट्रेन में सीटिंग क्लास की 12 और एसी चेयरकार क्लास की एक व दो जनरल बोगी होगी।

सीटिंग क्लास का किराया आरक्षण सहित 145 रुपये और एसी चेयरकार कार का 525 रुपये होगा। इसके अलावा दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन एक जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है। इन यात्रियों को लखनऊ से कटरा तक के लिए एक ट्रेन मिलेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नए टाइम टेबल में इन ट्रेनों को शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके संचालन की तिथि रेलवे जल्द ही घोषित करेगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन नंबर 13257 राजेंद्रनगर से दोपहर 3:45 बजे चलकर रात 1:40 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 8:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में 13258 ट्रेन दोपहर 1:35 बजे आनंद विहार से चलकर रात 9:50 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 7:45 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 22313 हावड़ा-कटरा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन सुबह 3:20 हावड़ा से चलकर दूसरे दिन लखनऊ सुबह 5:20 होते हुए इसी दिन रात को 11: 50 बजे कटरा पहुंचेगी।

जबकि वापसी में ट्रेन 22314 कटरा से सुबह छह बजे चलकर रात 11:44 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 2:55 हावड़ा पहुंचेगी।

मुंबई के लिए एसी एक्सप्रेस
रेलवे मुंबई के लिए राजधानी एक्सप्रेस की एलएचबी बोगियों वाली साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस लखनऊ से चलाएगा।ट्रेन नंबर 22122 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से हर शनिवार दोपहर 2:20 चलकर अगले दिन दोपहर 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।


लखनऊ से ट्रेन 22121 प्रत्येक रविवार शाम 4:20 चलकर कानपुर के रास्ते अगले दिन शाम 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।

माल्दाटाउन से दिल्ली के लिए ट्रेन
ट्रेन 13429 माल्दा टाउन से हर शुक्रवार सुबह 9:05 बजे चलकर प्रतापगढ़ और अमेठी के रास्ते अगले दिन सुबह 5:40 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 2:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वहां से शनिवार शाम 5.10 बजे चलकर लखनऊ में रात 2.40 बजे पहुंचेगी जबकि दूसरे दिन रात को 11.50 पर माल्दा टाउन पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed