{"_id":"5ff2eecf8ebc3e3e751c8e3f","slug":"kathgodam-express-will-run-from-six-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल का सफर होगा आसान, छह से दौड़ेगी काठगोदाम एक्सप्रेस, सप्ताह में पांच दिन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल का सफर होगा आसान, छह से दौड़ेगी काठगोदाम एक्सप्रेस, सप्ताह में पांच दिन चलेगी
Mon, 04 Jan 2021 04:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है। ट्रेन छह जनवरी से चलने लगेगी। इससे नैनीताल व मुक्तेश्वर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, गोरखपुर इंटरसिटी और आगरा फोर्ट सोमवार से बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि काठगोदाम एक्सप्रेस (05043) लखनऊ जंक्शन से 31 जनवरी तक सप्ताह में सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन लखनऊ से रात 11:25 रवाना होगी और सुबह 8:05 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (05044) काठगोदाम से सात जनवरी से एक फरवरी तक सुबह 11:45 बजे रवाना होगी और शाम 7:20 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन