फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kashmiri prisoners falls to depression in lucknow jail, cmo appoints psychiatrist and yoga trainer

जेल में कैद कश्मीरी बंदी हुए अवसाद के शिकार, मनोरोग चिकित्सक संग मिल रहा योग का प्रशिक्षण

Tue, 27 Aug 2019 02:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
kashmiri prisoners falls to depression in lucknow jail, cmo appoints psychiatrist and yoga trainer
सांकेतिक तस्वीर
जिला जेल में कई कश्मीरी बंदी अवसाद के शिकार हो गए हैं। जेल डॉक्टर की ओर से मनोरोग चिकित्सक व फिजीशियन भेजने की मांग पर सीएमओ ने दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। दोनों डॉक्टर हर हफ्ते जाकर कश्मीरी बंदियों का उपचार करने सहित उन्हें डिप्रेशन से बाहर लाने के लिए योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि मनोरोग-फिजीशियन की ड्यूटी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला कारागार में कश्मीर से 24 बंदी इसी माह शिफ्ट कराए गए थे। उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। कश्मीरी बंदियों को जिला कारागार में लाने के बाद पहली बार लोहिया अस्पताल से डॉक्टरों की टीम ने जेल जाकर बंदियों की जांच की थी। खून की जांच रिपोर्ट में 18 बंदियों की रीडिंग सामान्य से कम या अधिक आई थी। 
विज्ञापन

वहीं कई बंदी डिप्रेशन का शिकार मिले थे। जेल डॉक्टरों की टीम बंदियों का उपचार कर रही थी। इस दौरान जेल डॉक्टर ने सीएमओ को पत्र भेजकर कश्मीरी बंदियों को अवसाद से बाहर लाने के लिए मनोरोग चिकित्सक-फिजीशियन की मांग की। इस पर सीएमओ ने बलरामपुर अस्पताल के मनोरोग-फिजीशियन डॉक्टर की ड्यूटी लगाई। 

टीम हर हफ्ते जेल जाकर कश्मीरी बंदियों को डिप्रेशन से बाहर लाने के लिए दवाएं व योग का प्रशिक्षण दे रही है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कश्मीरी बंदियों का हर हफ्ते स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। उन्हें अवसाद से बाहर लाने के लिए उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed