फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kasganj accident: CM Yogi expressed grief, dependents of the deceased will get Rs 6 lakh each, 24 dead so far

कासगंज दुर्घटना: सीएम योगी ने जताया दुख, मृतक आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये, अब तक 23 की मौत

Sun, 25 Feb 2024 09:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Feb 2024 09:50 AM IST
सार

Kasganj accident: कासगंज दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताजे हुए मृतक आश्रितों को 6-6 लाख रुपये देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Kasganj accident: CM Yogi expressed grief, dependents of the deceased will get Rs 6 lakh each, 24 dead so far
कासगंज हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर तालाब में गिरने से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 लोगों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में 53 लोग सवार थे। इनमें से 24 लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई है जो कि दैवी आपदा की श्रेणी में आता है। दैवी आपदा के तहत मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इस तरह प्रत्येक मृतक आश्रित परिवार को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 23 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed