फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Karwa Chauth 2026: When will the moon rise in UP? Check the timings for major cities, including Lucknow and Ka

Karwa Chauth 2026: यूपी में कब निकलेगा चांद? लखनऊ- कानपुर समेत प्रमुख शहरों का देखें समय; जानें कब दें अर्घ्य

Thu, 29 Oct 2026 10:16 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 29 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा है। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और करवा माता की पूजा होगी। चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत खोलेंगी।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026: When will the moon rise in UP? Check the timings for major cities, including Lucknow and Ka
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ का पर्व आज, 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा है। शाम को करवा माता की पूजा के बाद व्रती महिलाओं को चंद्रमा निकलने का इंतजार रहेगा। चांद के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में व्रती महिलाएं अपने शहर के अनुसार चांद निकलने का संभावित समय जान सकती हैं।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

पूजा करने का शुभ मुहुर्त और चंद्रोदय का समय

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास मानी जाती है। इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,अच्छी सेहत और सुख-सुविधा की कामना के लिए व्रत रखती हैं। 

इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद के दर्शन करके व्रत को पूरा करती हैं। चंद्रोदय से पहले सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। फिर चांद के निकलने पर उसे अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं पूजा करने का शुभ मुहुर्त और चंद्रोदय का समय। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ क्यों मनाते हैं ?

हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए रखती हैं। इसमें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक सुहागिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन और पूजन के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। 

करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा, व्रत कथा का पाठ और चांद के दर्शन करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए चौथ माता का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। 

विज्ञापन

 
शहर  समय (रात में)
लखनऊ 8:00 बजे
वाराणसी 7:56 बजे
गोरखपुर 7:51 बजे
मेरठ 8:07 बजे
कानपुर 8:03 बजे
प्रयागराज 8:00 बजे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed