{"_id":"8cf5f7159db76dafd621f294db739523","slug":"kanpur-jyoti-murder-one-more-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मर्डर केसः आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मर्डर केसः आरोपियों की मुश्किलें बढ़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Nov 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति हत्याकांड में शुक्रवार को स्वरूप नगर पुलिस ने ज्योति के पति पीयूष को फर्जी आईडी पर दो सिम कार्ड देने के आरोप में मोबाइल शाप मालिक गजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गजेंद्र पीयूष की बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी भी करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने प्रेस कांफ्रेंस में गजेंद्र की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गजेंद्र गोविंद नगर के नौरैया खेड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह पिछले एक दशक से ओम प्रकाश श्याम दासानी (पीयूष के पिता) की अपट्रान स्टेट पनकी में स्थित स्वॉती बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करता है।
गजेंद्र की अपने घर के बाहर ओम मोबाइल शॉप है। गजेंद्र ने बताया कि ज्योति मर्डर केस से कुछ समय पहले पीयूष ने उसे एक वोटर आईडी दी, जो बांदा के ग्राम खौड़ा निवासी शंकर की थी।
विज्ञापन
इस आईडी का वेरीफिकेशन किए बिना ही गजेंद्र ने एक निजी कंपनी केदो सिम कार्ड पीयूष को जारी कर दिए। एक सिम को गजेंद्र ने अपनी शॉप के मोबाइल से एक्टिवेट किया था। जबकि दूसरा सिम हत्यारोपी मनीषा माखीजा का मोबाइल से एक्टिवेट हुआ था।