फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur DM sells daal on road

इस शहर के डीएम ने दुकानदार बनकर यूं सस्ती करवाई दाल!

Sat, 24 Oct 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur DM sells daal on road
कानपुर में जिला प्रशासन और दाल मिलर्स एसोसिएशन की घोषणा के मुताबिक शुक्रवार को शहर के तीन विशेष बिक्री केंद्रों से अरहर और अन्य दालें सस्ती बेची गईं। दाल की जमाखोरी न हो इसलिए ये गुरुवार घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान दाल खरीदने की होड़ मची रही। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। भन्नानापुरवा में कुछ देर खड़े होकर डीएम कौशलराज शर्मा ने खुद दाल बेची।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 91 क्विंटल दाल बेची गई। बिक्री आज भी जारी रहेगी।

प्रशासन की ओर से शहर में खोले गए सस्ती दालों के आउटलेट से गल्ला व्यापारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन और दाल मिलर्स एसोसिएशन 160 रुपये किलो फूल दाल बेच रहा है इसलिए कलक्टरगंज के दुकानदार शनिवार से एक रुपये सस्ती 159 रु. किलो में दाल बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा पहले पहुंचे लोग

Kanpur DM sells daal on road

जिला प्रशासन और दाल मिलर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार से कानपुर में तीन विशेष बिक्री केंद्रों व 10 ब्लाकों में काउंटर लगाकर सस्ते रेट पर दालें बेची।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 91 क्विंटल दाल बिकी। अरहर की दाल (फूल) 160 रुपये, स्पेशल 135 रुपये, मटर दाल 30 रुपये, चना दाल 60 रुपये, मसूर दाल 80 रुपये प्रति किलो ग्राम बेची गई।

शहर में लाल बंगला, भन्नानापुरवा और पनकी इंडस्ट्रीयल एरिया में दाल बिक्री के तीन विशेष केंद्र खोले गए थे। यहां सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग खरीदारी को उमड़े। लाइन में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी थीं।

आलम यह था कि केंद्र खुलने के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व ही लोग पहुंच गए। भन्नानापुरवा केंद्र पर कुछ देर डीएम कौशलराज शर्मा ने खुद भी दाल बेची। एक व्यक्ति को दो किलो दाल ही दी गई।

उधर, दस विकास खंडों पर दाल कम पहुंचने पर ज्यादा मारामारी रही। तमाम विकास खंडों पर दाल देर से पहुंची तो लोगों ने नाराजगी जताई। सरसौल, भीतरगांव, शिवराजपुर, चौबेपुर, घाटमपुर, बिल्हौर, कल्याणपुर, पतारा, विधनू और ककवन विकास खंड मुख्यालय में दाल बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed