फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur case: Manoj Pandey said, report should be filed on DM and SP

मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला: सपा नेता बोले- DM-SP पर दर्ज हो रिपोर्ट, नौकरी और पांच करोड़ मुआवजा दे सरकार

Wed, 15 Feb 2023 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Feb 2023 08:35 PM IST
सार

सपा के मुख्य सचेतक ने कहा कि इस अमानवीय घटना में लेखपाल, गरीब ड्राइवर और पुलिस के छोटे कर्मचारियों को एफआईआर में नामित किया गया है। क्या बुलडोजर चालक स्वयं कुछ कर सकता है? वहां एसडीएम और दूसरे अधिकारी थे, जिनके सामने अमानवीय कृत्य हुआ। भाजपा का बुलडोजर गरीबों के लिए काल बन गया है।

विज्ञापन
Kanpur case: Manoj Pandey said, report should be filed on DM and SP
सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की घटना को मानवता के लिए शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कोरे आश्वासनों से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। भाजपा सरकार कांड में जिलाधिकारी तथा  पुलिस अधीक्षक को भी आरोपित करें। पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये तथा दो सदस्यों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी संवेदना प्रकट करते समय दिए जाने चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य सचेतक ने कहा कि इस अमानवीय घटना में लेखपाल, गरीब ड्राइवर और पुलिस के छोटे कर्मचारियों को एफआईआर में नामित किया गया है। क्या बुलडोजर चालक स्वयं कुछ कर सकता है? वहां एसडीएम और दूसरे अधिकारी थे, जिनके सामने अमानवीय कृत्य हुआ। भाजपा का बुलडोजर गरीबों के लिए काल बन गया है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौके पर जा रहा था, लेकिन उसे रास्ते में रोक दिया गया। प्रशासन घटना को छुपाने में लगा है।
विज्ञापन


विधायक अमिताभ वाजपेयी को नजरबंद किया गया। कानपुर देहात की तरह और भी घटनाएं घट चुकी है। थोड़े दिन पहले बलवंत सिंह की कानपुर पुलिस हिरासत में मौत हुई। कन्नौज में अरुण शाक्य की हत्या की गई। बाराबंकी में तीरथ पाल की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सदमे से मौत हुई। ललितपुर में एक दलित युवक मारा गया। रायबरेली में रोहित पासी को मजदूरी मांगने पर मारा गया। गाजियाबाद में ऑटो ड्राइवर की पुलिस पिटाई से मौत हुई। इन सभी घटनाओं की जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि जैसे इरफान सोलंकी पर कार्रवाई हुई थी? वैसी ही कानपुर देहात की डीएम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed