{"_id":"5df0cc9b8ebc3e87f34d73ec","slug":"kamta-bus-stand-will-now-start-from-15th-january-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 15 जनवरी से शुरू होगा कमता बस अड्डा, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 जनवरी से शुरू होगा कमता बस अड्डा, मिलेंगी ये सुविधाएं
Wed, 11 Dec 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
कमता अड्डे से 400 बसों का संचालन अब एक के बजाय 15 जनवरी से होगा। मंगलवार सुबह टीम के साथ निरीक्षण में परिवहन निगम के प्रबंध निदेेशक डॉ. राजशेखर ने यह फैसला लिया। इस दौरान एलडीए बसों के संचालन को जरूरी काम करवाएगा।
यात्रियों के आने-जाने के लिए 30 दिन में वाहन पार्किंग बनेगी और बस अड्डे में प्रवेश एवं निकास के गेट बनाए जाएंगे। इन पर कर्मियों की तैनाती होगी, जिससे सड़क जाम न हो। प्रबंध निदेशक के मुताबिक कमता अड्डे से पहले एक जनवरी से बसों का संचालन प्रस्तावित था, लेकिन वरिष्ठ अफसरों की टीम ने यात्री सुविधाओं को देखते हुए 15 जनवरी से ऐसा करने का फैसला लिया है।
वहीं, 20 दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग, सर्विस लेन, बस अड्डे पर आवश्यक संकेतक लग जाएंगे। निरीक्षण में एलडीए वीसी पीएन सिंह, एसपी ट्रैफिक, मुख्य अभियंता एलडीए, एसडीएम सदर आदि थे।

Trending Videos
ट्रैफिक पुलिस के लिए बनेगा बूथ
कमता अड्डे की बसों से सड़क जाम न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के विशेष बूथ की स्थापना की जाएगी। इसमें सीसीटीवी और एलईडी मॉनीटर लगाए जाएंगे। बस अड्डे के प्रवेश और निकास द्वार पर चार से छह ट्रैफिक सिपाही निरीक्षक के साथ मुस्तैद रहेंगे।
महिलाओं के लिए एसी वेटिंग हॉल
बस अड्डे पर बेबी केयर/फीडिंग क्यूबिकल के साथ महिलाओं के लिए एसी वेटिंग हॉल, वाटर एटीएम होगा।
सिटी बसें भी मिलेंगी
कमता अड्डे से सिटी बसें रोजाना 70 से 80 फेरे लगाएंगी। इनके लिए अड्डे में पार्किंग को दो कतार तय कर दी गई हैं। इन सिटी बसों से अड्डे पर आने व जाने में सहूलियत मिलेंगी।