{"_id":"5befbdc4bdec2253c9587bce","slug":"kamal-sandesh-bike-rally-starts-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम की अगुवाई में लखनऊ से निकली कमल संदेश बाइक रैली, ये हैं मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम की अगुवाई में लखनऊ से निकली कमल संदेश बाइक रैली, ये हैं मकसद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को लखनऊ से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अगुवाई में कमल संदेश बाइक रैली लखनऊ से रवाना हो गई।
विज्ञापन
बाइक रैली प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के गांव, गली, सड़क और चौराहों से गुजरेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और जनता के बीच अपने विकास कार्यों को बताने के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन
लखनऊ में रैली की अगुवाई डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने की। इसी तरह प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फूलपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रैली की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री एवं कमल संदेश बाइक रैली के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल बाराबंकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी गौतमबुद्धनगर, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी, डॉ. महेंद्र सिंह आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई में होने वाली रैली में शामिल होंगे।