फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalyan singh comments on congress and aap

'छह महीने में गिर जाएगी ‘आप’ की सरकार'

Wed, 25 Dec 2013 10:35 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
kalyan singh comments on congress and aap

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सांसद कल्याण सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार छह महीने में कांग्रेस गिरा देगी।

विज्ञापन


एसएमएस और हाथ उठवाकर मात्र दो प्रतिशत वोटर की पसंद बनी इस सरकार का कार्यकाल लंबा होने का कोई औचित्य भी नहीं है। जनता के सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन

कल्याण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 89 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी को पानी का बुलबुला बताते हुए कहा कि छह महीने में सरकार के गिरने के साथ ही यह फूट जाएगा।


उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। कल्याण ने कहा कि नरेंद्र मोदी चाय बेचते थे, मगर वे प्रधानमंत्री बनेंगे।


लेकिन उन लोगों का क्या जो देश को बेच रहे हैं। यह एक बड़ा सवाल है। चंदर नगर गेट आलमबाग में इस कार्यक्रम का आयोजन नगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से किया गया था।

यहां हुई जनसभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेशचंद्र तिवारी ने की। सांसद लालजी टंडन और महापौर डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

इस मौके पर 101 किलोग्राम के लड्डू का भोग लगाने के बाद अटल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवकुमार, पीयूष दीवान और हरीश खत्री मौजूद रहे।


किसान संघ के एपी सेन रोड स्थित कार्यालय में भी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी की गई और गुब्बारे उड़ाए गए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने बुधवार को प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर गोष्ठियां आयोजित की गई हैं।

इनमें अटल सरकार के काम और फैसलों का उल्लेख कर लोगों से भाजपा को मजबूत बनाने में सहयोग का आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed