{"_id":"612e24610947c1109166e7f7","slug":"kalpana-mishra-is-addressing-brahman-sammelan-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: ब्राह्मण वोटों के लिए सतीश मिश्रा की पत्नी भी मैदान में, कहा- भाजपा सरकार में हो रहा ब्राह्मणों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: ब्राह्मण वोटों के लिए सतीश मिश्रा की पत्नी भी मैदान में, कहा- भाजपा सरकार में हो रहा ब्राह्मणों का उत्पीड़न
Tue, 31 Aug 2021 10:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:42 PM IST
सार
बसपा ने यूपी चुनाव के लिए ब्राह्मणों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अब बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा भी महिलाओं को संबोधित कर रही हैं।
विज्ञापन
कल्पना मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राह्मणों को रिझाने के लिए विभिन्न जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में महिला सम्मेलन करते हुए भाजपा व अन्य दलों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
कल्पना मिश्रा ने कहा कि भाजपा राज में ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें अपराधी बताकर एनकाउंटर में मारा जा रहा है। तहसील थानों में ब्राह्मणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है और लोग बसपा की सरकार को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब सवर्णों की बच्चियों के लिए भी बसपा सरकार में बालिग होने पर एकमुश्त एक लाख रुपये देने की व्यवस्था की गई थी। अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने बात की और कहा कि भाजपा और सपा दोनों एक ही जैसे हैं और आने वाले चुनाव में दोनों से ही जनता को सतर्क रहना होगा। जनता चुनाव में दोनों को इसका जवाब देगी।
विज्ञापन