फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalbe sadiq condems muslims for indo pak partition.

भयानक त्रासदी थी हिंदुस्तान का बंटवारा: सादिक

Thu, 14 Aug 2014 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
kalbe sadiq condems muslims for indo pak partition.

गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा बुधवार को भारत,

विज्ञापन
पाकिस्तान, बांग्लादेश का महासंघ बनाओ महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

नगर निगम के त्रिलोकी नाथ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि हिंदुस्तान का बंटवारा एक भयानक त्रासदी थी जो मुसलमानों से गलती हुई।

उन्होंने कहा कि इस बंटवारे में अलग हुए देशों को फिर से जोड़ने के लिए गांधी, लोहिया जैसे नेताओं की सोच को सार्थक बनाने का प्रयास करना होगा।

उन्होंने सभी से इस संदर्भ में संकल्प लेने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बंटवारे से भारत व पाकिस्तान दोनों ही देशों को नुकसान उठाना पड़ा है।

महासंघ के संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि इन तीनों देशों के मिलने से जो हजारों करोड़ रुपये आपसी संघर्ष में खर्च होता है वह विकास के काम आएगा।

समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने इस तरह के सम्मेलन में पाकिस्तान व बांग्लादेश के प्रतिनिधियों को शामिल करने का सुझाव दिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता सैय्यद कदीर अहमद ने की। इस अवसर पर आलमबाग गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रवक्ता सरदार निर्मल सिंह, सरदार बलजीत सिंह टोनी, समाजवादी बौद्विक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक सौलत अली, मजदूर नेता गिरीश पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed