{"_id":"0621e32efe4b3225d1ce020b0607d1a5","slug":"kalash-yatra-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु के जयकारों संग निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के जयकारों संग निकली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Oct 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
प्रभु नाम सिमरन करते और जयकारे के साथ निकली कलश यात्रा संग श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार से चारबाग फतेह अली तालाब स्थित मंदिर में शुरू हुआ।
विज्ञापन
जय शिव शंभू कल्याण सेवा समिति की ओर से श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन सुबह शोभा यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा पुराना जेल रोड, आनंदनगर मोड़, बड़ा बरहा होते हुए दोपहर तीन बजे ओम शिव हनुमंते मंदिर-साईं झोपड़ी शिवग्राम शिवालय तक पहुंची।
शाम को वृंदावन से आए कथाव्यास संत यशोदानंदन ठाकुर जी महाराज ने रामकथा बखानी।
समिति के सचिव सत्यम शिवम सुंदरम सिंह ने बताया कि कथा 5 नवंबर तक चलेगी।