फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kahani 2 and dangal tax free in uttar pradesh

बड़ा फैसलाः रिलीज से पहले यूपी में टैक्स फ्री हुई आमिर की 'दंगल'

Fri, 16 Dec 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Dec 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
kahani 2 and dangal tax free in uttar pradesh
दंगल

प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘कहानी-2’ को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है और अमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को भी टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। 2 दिसंबर को रिलीज हो चुकी फिल्म ‘कहानी-2’ की मुख्य भूमिका में विद्या बालन के आलावा अर्जुन रामपाल के अलावा जुगल हंसराज ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। 

विज्ञापन


फिल्म के डायरेक्टर सुजोय घोष हैं। फिल्म में विद्या बालन एक वांटेड क्रिमिनल की किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम विद्या सिन्हा है। महिलाओं में बढ़ती अपराधिक प्रवृत्ति पर आधारित इस फिल्म में पुलिस विद्या सिन्हा को अपहरण व हत्या को मामलों में तलाश रही है।
विज्ञापन


उधर अमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को भी यूपी को टैक्स फ्री करने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला संवाद-2016’ में अभिनेता अमिर खान से हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद इसके संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले सीएम, हमारे ‌प‌िता जी भी पहलवान रहे हैं

kahani 2 and dangal tax free in uttar pradesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सीएम से मुलाकात के मौके पर अमिर ने जब उन्हें बताया कि हरियाणा में रेसलिंग (कुश्ती) पर आधारित फिल्म ‘दगंल’ बनकर तैयार हो गई है और 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अमिर ने सीएम को फिल्म दिखाने की भी पेशकश की। 

इसपर अखिलेश ने कहा, पहलवान तो हमारे नेता जी (मुलायम सिंह) भी रहे हैं। अगर आप कहो तो इसे यूपी टैक्स फ्री कर दें। सीएम कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी ‘दंगल’ को टैक्स फ्री करने की तैयारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार ने निर्णय जरूर ले लिया है, लेकिन कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही आदेश जारी किए जाएंगे। 

बता दें ‌क‌ि आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहते हैं कि फिल्म दंगल टैक्स फ्री की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed