फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   K parasaran will be the chief of Shri ramjanm Bhoomi trust.

अयोध्या: के परासरण होंगे श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष, 15 सदस्यों में से छह सदस्य होंगे नामित

Wed, 05 Feb 2020 09:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
K parasaran will be the chief of Shri ramjanm Bhoomi trust.
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य - फोटो : Amar Ujala

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष व इसके स्वरूप की घोषणा कर दी गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरण होंगे।

विज्ञापन


ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होंगे। जिनमें से नौ सदस्य स्थायी जबकि छह सदस्य नामित होंगे। ट्रस्ट अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाएगा।

देखें ट्रस्टियों की पूरी सूची:
- के.परासरण ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे।
- शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज, सदस्य।
- परमानंद जीमहाराज हरिद्वार, सदस्य।
- स्वामी गोविंदगिरी जी पुणे, सदस्य।

- विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, सदस्य
- डॉ.अनिल मिश्रा होम्योपैथिक डॉक्टर, अयोध्या, सदस्य
- डॉ. कमलेश्वर चौपाल पटना, सदस्य
- महंत धीनेंद्र दास निर्मोही अखाड़ा, सदस्य

- डीएम अयोध्या ट्रस्ट के संयोजक सदस्य
- ट्रस्ट में छह सदस्य नामित होंगे जिन्हें बोर्ड ऑफ ट्रस्ट नामित करेगा।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा होते ही भाजपा में जश्न

K parasaran will be the chief of Shri ramjanm Bhoomi trust.
खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

भव्य राममंदिर निर्माण के लिए लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा करते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान जयश्रीराम के जयघोष के साथ मिठाईयां भी बांटी गई।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भव्य मंदिर निर्माण के लिए लोकसभा में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा अयोध्यावासियों के भीतर आनंद व उल्लास का भाव पैदा कर रहा है। अयोध्या के विकास को लेकर सरकार कटिबद्ध है। जल्द ही श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट प्राप्त होगा।

प्रभु श्री राम की सबसे उंची प्रतिमा पर्यटकों के भीतर भक्ति का संचार करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष व हनुमानगढ़ी के महंत मनमोहनदास ने कहा कि रामभक्तों व संतों की अपेक्षाओं के अनुरुप भव्य व दिव्य राममंदिर का निर्माण जल्द प्रारंभ हो जाएगा।

इस अवसर पर डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, चंदन सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल, डा. सत्येंद्र त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, बसंती सिंह, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, सुनीता उपाध्याय, श्यामा शर्मा, दिवाकर सिंह, परमानंद मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में जयश्रीराम के नारा लगा सांसद लल्लू सिंह ने जताई खुशी॓

K parasaran will be the chief of Shri ramjanm Bhoomi trust.
जय श्रीराम का उद्घोष करते सांसद लल्लू सिंह। - फोटो : amar ujala

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का एलान करने के एतिहासिक क्षण का साक्षी बने सांसद लल्लू सिंह ने इसे अयोध्या व पूरे विश्व के लिए हर्ष व गौरव का विषय बताया। संसद में जयश्रीराम के नारे के साथ सांसद लल्लू सिंह ने इसका समर्थन भी किया।

दूरभाष पर सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में सरकार के गठन के बाद से ही अयोध्या में विकास की अवधारणा को गति मिलना प्रारंभ हो गया था। संतों व जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार ने कई परियोजनाएं अयोध्या को प्रदान की। पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक योजनाएं वर्तमान में अयोध्या में गतिशील है।

आम जनता की मंशा के अनुरुप सरकार ने हर मांग को पूरा करने का यथा संभव प्रयास भी किया है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान अयोध्या के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास को लेकर प्राथमिकता में रही अयोध्या अपनी महिमा व गरिमा के अनुरूप विकास को प्राप्त करेगी।

विज्ञापन

रामभक्तों के भीतर हुआ उत्साह का संचार : महापौर

K parasaran will be the chief of Shri ramjanm Bhoomi trust.
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय - फोटो : amar ujala

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकसभा में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा करने से पूरे विश्व के रामभक्तों के भीतर उत्साह का संचार हुआ है। अयोध्या में रहने वाले संतों व रामभक्तों के सपनों को जल्द साकार स्वरूप प्राप्त होगा।

कहा कि रामनगरी अयोध्या की जनता के लिए यह सबसे ज्यादा सुखद क्षण है। नगर निगम संतों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ यहां जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed