फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jyoti's diary will reveal murder mystery

अब ज्योति की डायरी दिलाएगी पीयूष और उसकी गर्लफ्रेंड को सजा

Sun, 02 Aug 2015 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
jyoti's diary will reveal murder mystery

ज्योति की हत्या के बाद उसके घर से मिली डायरी (आत्मकथा) खुद ज्योति ने ही लिखी थी। फोरेंसिक लैब लखनऊ में हैंड राइटिंग मिलाने की जांच पूरी हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आत्मकथा और नमूने के तौर पर ली गई नोट बुक की लिखावट मेल खा गई है। इससे अब हत्यारोपी पति पीयूष और उसकी महिला मित्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


ज्योति की हत्या के बाद स्वरूप नगर पुलिस को उसके पांडु नगर स्थित घर की छानबीन में ज्योति के कमरे से डायरी मिली थी। इसमें ज्योति के वैवाहिक जीवन और पति पीयूष की कारगुजारियों का जिक्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपरोक्ष रूप से पीयूष और मनीषा माखीजा के संबंधों के बारे में लिखा था। इसके बाद पुलिस टीम ने ज्योति के मायके जबलपुर जाकर उसकी हस्तलिखित एक नोट बुक हासिल की थी।

एक साल में पूरी हुई जांच

jyoti's diary will reveal murder mystery

नोट बुक और बरामद डायरी को स्टेट फोरेंसिक लैब में हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा था। एक साल बाद हैंड राइटिंग एक्सपर्ट ने जांच पूरी की। रिपोर्ट भी शहर पुलिस को भेज दी है लेकिन यह कहां है, यह किसी को पता नही हैं।

इधर, फोरेंसिक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ज्योति की हैंडराइटिंग का मिलान हो गया है। नोट बुक और डायरी की लिखावट एक है।

बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी की बैठक में आईजी आशुतोष पांडेय ने हैंड राइटिंग रिपोर्ट के बारे में सवाल उठाया था। शुक्रवार को फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर ने आईजी को बताया था कि ज्योति की हैंड राइटिंग की रिपोर्ट शहर पुलिस को भेजी गई है।

पर, अभी तक स्थानीय पुलिस रिपोर्ट को नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को स्वरूप नगर थाने से विशेष संदेशवाहक को रिपोर्ट की कॉपी लेने के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

इधर, स्वरूप नगर इंस्पेक्टर कमल यादव ने इस मामले की रिपोर्ट के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed