{"_id":"64ad592f35dc46427b0e47b5","slug":"jyoti-maurya-case-suspension-of-manish-dubey-by-filing-a-case-and-recommending-investigation-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति मौर्या केस: मनीष दुबे के निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच की सिफारिश, कॉल रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति मौर्या केस: मनीष दुबे के निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच की सिफारिश, कॉल रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई
Wed, 12 Jul 2023 12:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:10 AM IST
सार
ज्योति मौर्या केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में आरोपी कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे के निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
ज्योति मौर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने अपनी संस्तुतियों के साथ मंगलवार को शासन भेज दी। डीजी होमगार्ड ने कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की संस्तुति की है। दरअसल, डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज की जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे मोबाइल पर ज्योति मौर्या से उसके पति आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने की बात कह रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच होना आवश्यक है।
विज्ञापन
डीआईजी की जांच में सामने आया है कि मनीष दुबे ने वर्ष 2021 में लखनऊ की एक युवती से अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही वह उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। उनकी पत्नी ने डीआईजी को दिए अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। वहीं अमरोहा में तैनाती के दौरान मनीष दुबे ने एक महिला होमगार्ड का यौन शोषण करने का प्रयास भी किया था। डीआईजी के सामने महिला होमगार्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बयान दिया कि उसके विरोध करने पर मनीष दुबे ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। बाद में डीजी होमगार्ड से शिकायत करने पर उसे बहाल किया गया था।
विज्ञापन