फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jump with joy on the successful landing of Chandrayaan-3

Lucknow News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी से झूमे

Wed, 23 Aug 2023 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Aug 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Jump with joy on the successful landing of Chandrayaan-3
सीतापुर। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होते ही बच्चे खुशी से तालियां बजाने लगे... शिक्षक खुशी से झूम उठे। भारत माता की जय के नारे लगने लगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कोई टीवी तो कोई मोबाइल व लैपटॉप के जरिए ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए बेकरार रहा। जैसे ही सफल लैंडिंग हुई लोग गले मिलकर व तालियां बजाकर इस पल का स्वागत करने लगे। कई जगहों मिठाई बांटी गईं। इससे पूर्व सुबह के समय हवन-पूजन कर सफलता की कामना की गई।
विज्ञापन

चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर सभी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण दिखाए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते शिक्षकों ने टीवी व मोबाइल के जरिए विद्यार्थियों को इसका प्रसारण दिखाया। सकरन के प्राथमिक विद्यालय सांडा द्वितीय में बच्चों को लैपटॉप पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। शिक्षकों ने जब कहा कि चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंच गया है तो बच्चे खुश होकर तालियां बजाने लगे। पीएम के देश के नाम संबोधन को सुनकर वह एक-दूसरे को मिठाई खिलाने लगे।
विज्ञापन

लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय राही में सजीव प्रसारण किया गया। बरसात होने के बावजूद तमाम छात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। कसमंडा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चौड़िया प्राचीन में बच्चों ने चंद्रयान-3 के पोस्टर बनाए। ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए वह स्कूल में ही डटे रहे। प्रधानाध्यापक अनूप शुक्ला ने बच्चों को चंद्रयान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह पूरे जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन पूजन कर मांगी दुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ग्राम कोठवल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भाजपा नेता गुरनाम सिंह, उमा शंकर कोरी, दर्शन बाबू सिद्धार्थ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव शंकर व पवनपुत्र की पूजा अर्चना की। सफल लैंडिंग के बाद ईश्वर काे धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed