{"_id":"5bd320a8bdec226991725906","slug":"jugul-kishor-says-action-will-be-taken-against-savitribai-phule-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावित्री बाई फुले नहीं हजम कर पा रहीं पद, इसलिए दे रहीं पार्टी विरोधी बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावित्री बाई फुले नहीं हजम कर पा रहीं पद, इसलिए दे रहीं पार्टी विरोधी बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने शुक्रवार को बहराइच दौरे पर बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए उनको भरोसा नहीं करने लायक नेता बताया। वहीं सांसद सावित्री बाई फुले पर जल्द ही पार्टी द्वारा शिकंजा कसे जाने की बात कही।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता व गोंडा के लोकसभा चुनाव प्रभारी जुगुल किशोर ने डाक बंगले में पत्रकारों से कहा कि जिले में विकास के लिए करीब सात सौ करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने वाला है। वहीं बड़ी लाइन की ट्रेनें भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद सावित्री बाई फुले के पार्टी विरोधी बयानों को लेकर कहा कि उनको बसपा से निकाले जाने के बाद पार्टी ने विधायक और सांसद बनाया। लेकिन वह इसे हजम ही नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में लगातार गलत बयान जारी कर रही हैं। समय आने पर पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि वह बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को काफी करीब से जानते हैं। उनके कारण ही बाजपेयी सरकार एक वोट से गिर गई थी। इसी तरह वह महा गठबंधन पर कभी भी पलट सकती हैं। वह भरोसा करने वाली नेता नहीं हैं।
प्रदेश प्रवक्ता जिले में संगठन की समीक्षा और कार्यकर्ता बैठक के लिए यहां आए थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, गौरव वर्मा, रणविजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, राहुल राय, राजन सिंह, श्रवण शुक्ला, मंदीप सिंह, देवेंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।