{"_id":"5e0493208ebc3e87e618badc","slug":"judicial-investigation-should-be-done-on-violence-during-protest-against-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के विरोध में हुई घटनाओं की न्यायिक जांच करवाए सरकार: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून के विरोध में हुई घटनाओं की न्यायिक जांच करवाए सरकार: कांग्रेस
Thu, 26 Dec 2019 06:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को भी नागरिकता देना संविधान सम्मत नहीं है। कांग्रेस की सरकारों ने भी श्रीलंका और अफ्रीका महाद्वीप से आए लोगों को नागरिकता दी पर ये फैसले धर्म के आधार पर नहीं लिए गए और न ही कोई ऐसा संशोधन किया गया जो कि संविधान की मूल भावना के खिलाफ हो। संविधान का आर्टिकल 14 सभी को समानता का अधिकार देता है। नागरिकता संशोधन कानून पूरी तरह इसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश की विविधता को दिल से स्वीकार करना चाहिए सिर्फ नारे ही न लगाएं।
विज्ञापन
आनंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून का विवाद देश की मुख्य समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए खड़ा किया गया है। देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। नौकरिया नहीं हैं और उद्योग बंद हो रहे हैं ऐसे में वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए विवाद खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश में पहली बार हो रहा है जब सवाल उठाने पर विपक्ष को देशद्रोही कहा जा रहा है। कांग्रेस को किसी से भी देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।