फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Judicial investigation should be done on violence during protest against CAA.

नागरिकता कानून के विरोध में हुई घटनाओं की न्यायिक जांच करवाए सरकार: कांग्रेस

Thu, 26 Dec 2019 06:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Judicial investigation should be done on violence during protest against CAA.
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को भी नागरिकता देना संविधान सम्मत नहीं है। कांग्रेस की सरकारों ने भी श्रीलंका और अफ्रीका महाद्वीप से आए लोगों को नागरिकता दी पर ये फैसले धर्म के आधार पर नहीं लिए गए और न ही कोई ऐसा संशोधन किया गया जो कि संविधान की मूल भावना के खिलाफ हो। संविधान का आर्टिकल 14 सभी को समानता का अधिकार देता है। नागरिकता संशोधन कानून पूरी तरह इसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश की विविधता को दिल से स्वीकार करना चाहिए सिर्फ नारे ही न लगाएं।
विज्ञापन


आनंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून का विवाद देश की मुख्य समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए खड़ा किया गया है। देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। नौकरिया नहीं हैं और उद्योग बंद हो रहे हैं ऐसे में वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए विवाद खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश में पहली बार हो रहा है जब सवाल उठाने पर विपक्ष को देशद्रोही कहा जा रहा है। कांग्रेस को किसी से भी देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed