फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JPS rathore becomes convenor of BJP membership programme.

जेपीएस राठौर बने भाजपा के सदस्यता अभियान के संयोजक, 40 लाख नए मतदाताओं पर नजर

Sun, 16 Jun 2019 06:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
JPS rathore becomes convenor of BJP membership programme.
प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जीपीएस राठौर को भाजपा सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


उनके साथ ही प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश मंत्री देवेश कोरी को सदस्यता अभियान का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। ये फैसला रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, तीन चुनाव से लगातार विजय का परचम फहरा रही भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि यूपी में कम से कम 40 लाख से ज्यादा नए लोगों को भाजपा के साथ स्थायी रूप से जोड़ा जाए। इस समय पार्टी की प्रदेश में सदस्यता करीब दो करोड़ है। सदस्यता अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि भाजपा को लगातार मिल रही सफलता के पीछे संगठनात्मक विस्तार की अहम भूमिका है। इससे संगठन का नीचे तक आधार मजबूत हुआ है। भाजपा 51 प्रतिशत से ज्यादा मत जोड़ने के करीब पहुंचने में सफल हुई है।


इसी आधार पर पार्टी ने अब और आगे बढ़ने की रणनीति बनाई है। लक्ष्य खासतौर से वे युवा हैं जिन्होंने इस बार पहली बार वोट डाला है। रणनीतिकारों का मानना है कि इन युवाओं को पार्टी के साथ स्थायी रूप से जोड़कर वोट का प्रतिशत और आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed