{"_id":"60cce7318ebc3e299c08959a","slug":"jp-nadda-gave-the-mantra-of-coordination-between-the-government-and-the-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी : जेपी नड्डा ने दिया सरकार और संगठन में समन्वय का मंत्र, कुछ दिन बाद फिर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारी : जेपी नड्डा ने दिया सरकार और संगठन में समन्वय का मंत्र, कुछ दिन बाद फिर होगा मंथन
Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM IST
सार
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग हुई स्वतंत्र देव व सुनील बंसल की बैठक
- फीडबैक के आधार पर संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा
- मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर हुईं तेज
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन के बीच समन्वय का मंत्र दिया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को नड्डा से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बातचीत के बाद यूपी में विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक रणनीति का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
हालांकि रणनीति का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सामाजिक सरोकारों के साथ निगमों, बोर्डों, आयोगों, संगठन के मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों में कार्यकर्ताओं के समायोजन के साथ पार्टी जुलाई में पूरी तरह चुनावी मैदान में कूद जाएगी। इस बीच स्वतंत्र देव और बंसल की नड्डा से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के यूपी प्रवास, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे और गृहमंत्री अमित शाह की यूपी के जमीनी कार्यकर्ताओं से बातचीत से मिले फीडबैक के आधार पर नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल से बातचीत की। नड्डा ने पार्टी के अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों में नियुक्तियां जल्द करने के साथ कार्यकर्ताओं की सुनवाई करने, सरकार के सामाजिक सरोकारों को कार्यकर्ताओं के जरिये जनता तक पहुंचाने, सहयोगी दलों से सामंजस्य बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जुलाई से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के कार्यक्रम होंगे। इनमें सरकार की बड़ी योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जन सरोकार की नई योजनाएं भी शुरू होंगी। पार्टी विभिन्न जातियों और समाजों को साधने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छोटे-छोटे सम्मेलन भी करेगी।
जानकारों का कहना है इस मुलाकात के बाद जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कर कुछ नए चेहरों को शामिल भी किया जा सकता है। खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।
सरकार और संगठन पर 21-22 को फिर होगा मंथन
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 21-22 जून को दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन से मंथन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दो दिन के प्रवास में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत की रणनीति पर भी बात होगी।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ से लेकर प्रदेश तक की कार्य योजना, परंपरागत वोट बैंक के साथ पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को साधे रखने, सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे, प्रमुख विपक्षी दलों सपा-बसपा की रणनीति की काट खोजने पर भी मंथन होगा। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार के साथ संगठन की भूमिका, सामाजिक सरोकार के कार्यों और संगठन की आगामी गतिविधियों व कार्यक्रमों की योजना भी तय की जाएगी।