फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Journalist's wife who went missing under suspicious circumstances was found in Tundla

Lucknow News: संदिग्ध हालात में लापता हुईं पत्रकार की पत्नी टुंडला में मिलीं

Mon, 06 Jan 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Journalist's wife who went missing under suspicious circumstances was found in Tundla
रीना।
लखनऊ। संदिग्ध हालात में लापता हुईं गोमतीनगर के विपुलखंड निवासी वरिष्ठ पत्रकार आलोक पराड़कर की पत्नी रीना को पुलिस ने सकुशल फिरोजाबाद के टुंडला से खोज निकाला। आलोक के मुताबिक शनिवार को पत्नी बेटी को अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में छोड़कर आध्यात्मिक यात्रा पर गईं थीं। इसकी सूचना उन्होंने घरवालों को नहीं दी थी।
विज्ञापन


आलोक ने बताया कि कोचिंग से लौटते समय रास्ते में पत्नी ने शनिवार दोपहर एक बजे कॉल की थी। उनकी हल्की चीख सुनाई दी और कॉल कट गई थी। दोबारा कॉल करने पर फोन बंद मिला था। इस पर उन्होंने घटना की सूचना अपने कुछ साथियों को दी। फिर गोमतीनगर थाने पर फोन किया था। वह कुछ काम से अहमदाबाद गए हुए थे। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी थी। इस बीच पुलिस को रीना की कार गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी में खड़ी मिली थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed