{"_id":"684e91b525aa93291c044262","slug":"joint-directors-including-principals-of-govt-iti-were-transferred-in-up-many-deputy-directors-also-transferred-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों समेत संयुक्त निदेशकों के तबादले, कई उप-निदेशक भी बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों समेत संयुक्त निदेशकों के तबादले, कई उप-निदेशक भी बदले गए
Sun, 15 Jun 2025 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों समेत संयुक्त निदेशकों के तबादले किए गए हैं। कई उप-निदेशक भी बदले गए हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग ने कई आईटीआई प्रधानाचार्य, संयुक्त व उप निदेशकों के तबादले किए हैं। इसके अनुसार राजकीय आईटीआई अयोध्या के प्रधानाचार्य मयंक मणि शुक्ला को इसी पद पर मिर्जापुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई मिर्जापुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार को इसी पद पर नैनी प्रयागराज, राजकीय आईटीआई एटा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार को इसी पद पर शाहजहांपुर, राजकीय आईटीआई आजमगढ़ के प्रधानाचार्य अरुण कुमार को इसी पद पर अयोध्या, राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह को इसी पद पर आजमगढ़, राजकीय आईटीआई देवरिया के प्रधानाचार्य शोभनाथ को उप निदेशक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज, लखनऊ में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में उप निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय प्रमोद कुमार को राजकीय आईटीआई लखीमपुर खीरी में प्रधानाचार्य बनाया गया है। जबकि उप निदेशक पद पर पदोन्नति पाए कृष्ण कुमार को राजकीय आईटीआई देवरिया, दीपक कुमार यादव को राजकीय आईटीआई एटा में प्रधानाचार्य बनाया गया है।इसी तरह कई मंडल के संयुक्त निदेशकों व उप निदेशक के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ता व लेक्चरर के भी तबादले
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में तैनात 37 प्राचार्य - प्रवक्ता व 99 लेक्चरर के भी तबादले किए हैं। विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी की ओर से जारी आदेश में इन सभी को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।