फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jodhpur to Mau, Gorakhpur Festival Special will run from 28

Lucknow News: 28 से चलेगी जोधपुर से मऊ, गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल

Thu, 18 Sep 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur to Mau, Gorakhpur Festival Special will run from 28
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ पर्व के लिए जोधपुर से मऊ व गोरखपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 28 सितंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें लखनऊ जंक्शन के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर मऊ वीकली स्पेशल वाया लखनऊ जंक्शन 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से शाम साढ़े पांच बजे चलकर अगले दिन रात 11ः20 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से दो दिसंबर तक मऊ से प्रत्येक मंगलवार सुबह चार बजे चलकर अगले दिन सुबह 8ः55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, हाथरस, कासगंज, कानपुर, लखनऊ जंक्शन, अयोध्या, आजमगढ़ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल की बोगियां रहेंगी।
विज्ञापन


2 अक्तूबर से जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल
सीपीआरओ ने बताया कि 04829 जोधपुर-गोरखपुर वीकली स्पेशल ट्रेन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम सवा चार बजे चलकर अगले दिन रात 8ः50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04830 गोरखपुर-जोधपुर वीकली स्पेशल तीन अक्तूबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11ः25 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जंक्शन, अयोध्या कैंट, बस्ती आदि रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी व जनरल कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed