यूपी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, होंगी बंपर भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन (ट्रांसको) में 1529 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। ट्रांसमिशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसको ने शासन को नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजा था। जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
ट्रांसको के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान ने बताया कि नए ट्रांसमिशन उपकेंद्रों एवं लाइनों के सुचारू मेंटीनेंस व ऑपरेशन के लिए इन पदों को मंजूरी दी गई है।
स्वीकृत पदों में सामान्य ट्रांसमिशन संवर्ग के 1409, संचार एवं कंप्यूटराइजेशन संवर्ग के 63 तथा सिविल संवर्ग के 57 पद हैं।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
सामान्य ट्रांसमिशन संवर्ग में मुख्य अभियंता स्तर-2 के तीन, अधीक्षण अभियंता के 13, अधिशासी अभियंता के 34, सहायक अभियंता के 120, अवर अभियंता के 224, तकनीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) के 977 तथा लेखाकार के 38 पद स्वीकृत किए गए हैं।
संचार एवं कंप्यूटराइजेशन संवर्ग में अधीक्षण अभियंता का एक, अधिशासी अभियंता के चार, सहायक अभियंता के छह, अवर अभियंता के 12 तथा टीजी-2 के 40 पद स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा सिविल संवर्ग में अधीक्षण अभियंता का एक, सहायक अभियंता के 11 तथा अवर अभियंता के 45 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार नए पदों के सृजन से जल्द ही प्रोन्नति और सीधी भर्ती से नए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।