{"_id":"65bc4e47eacf7b556b0ff004","slug":"jobs-in-up-opportunity-to-become-an-ayurvedic-pharmacist-applications-will-be-open-from-12th-february-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in Up: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट बनने का मौका, 12 फरवरी से तीन मार्च तक होंगे आवेदन, जानिए योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs in Up: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट बनने का मौका, 12 फरवरी से तीन मार्च तक होंगे आवेदन, जानिए योग्यता
Fri, 02 Feb 2024 07:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 02 Feb 2024 07:37 AM IST
सार
अगर आप उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट बनना चाहते हैं तो आपके लिए मौका है। सरकार इन पदों में सीधी भर्ती करने जा रही है। जानिए इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
नौकरी की संभावना। डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट के 1002 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसके अनुसार इन पदों के लिए 12 फरवरी से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन तीन मार्च तक होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 11 मार्च तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग उनकी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 के अंकों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी 2023 में शामिल हुए हैं व आयोग ने उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया है। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए मात्र 25 रुपये शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान अलग से करना होगा।
विज्ञापन