{"_id":"65d60ca0eef6101960076fe4","slug":"jobs-in-up-job-opportunity-in-junior-analyst-food-online-applications-will-be-from-15th-april-to-15th-may-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs In UP: कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के पदों पर नौकरी का मौका, 15 अप्रैल से 15 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs In UP: कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के पदों पर नौकरी का मौका, 15 अप्रैल से 15 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Wed, 21 Feb 2024 09:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:38 PM IST
सार
यूपी के खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 417 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 जनवरी को दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
job, demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 417 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 15 मई तक होंगे। वहीं शुल्क समायोजन व आवेदन पत्र में संशोधन 22 मई तक किया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भर्ती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश बुधवार को जारी किया।
विज्ञापन
भर्ती के लिए आवेदन आयोग की वेबसाइट पर होगा और निर्धारित तिथि 15 मई के बाद आवेदन व शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट आउट तब तक नहीं निकाल सकेंगे, जब तक की उसके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक की ओर से नहीं किया जाता। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2023 के स्कोर के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन के अलावा नहीं स्वीकार किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश को पढ़कर ही आवेदन करें। वह जिस आरक्षण व आयु सीमा में छूट का लाभ चाहते हैं, उससे संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि तक अवश्य प्राप्त कर लें। उन्हें यह प्रमाण पत्र आयोग में दिखाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका प्रिंट आउट भी अभ्यर्थी निकालकर सुरक्षित रख लें। अभ्यर्थी पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए मात्र 25 रुपये शुल्क देना है। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए उन्हें अलग से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन