यूपी: नगर पालिकाओं में खाली पदों पर भर्ती की कोशिश शुरू, इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकायों को वित्तीय प्रबंधन की सलाह देने के लिए गठित उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड में रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। लेखाकार, अभियंता और संख्याधिकारी समेत कई पदों को भरने के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने का आदेश दिया गया है।
बोर्ड में ये पद कई वर्षों से रिक्त थे। पिछले दिनों नगर विकास विभाग का प्रजेंटशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इन पदों पर भर्ती का निर्देश दिया था।
स्थानीय निकायों को वित्तीय संसाधन बढ़ाने केअलावा वित्तीय प्रबंधन के बारे में सलाह देने के लिए राज्य सरकार ने उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का गठन किया था। लेकिन करीब 20 साल बाद भी बोर्ड में सृजित पदों पर भर्तियां नहीं हो रही थीं। इससे बोर्ड सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा था।
पिछले दिनों जब नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रजेंटेशन दिया तो सीएम ने बोर्ड केक्रियाकलाप और वहां होने वाली नियुक्तियों के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी थी।
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
रिपोर्ट देखने के बाद मुख्यमंत्री ने बोर्ड को प्रभावी बनाने के लिए रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति के लिए अधिकारियों से चर्चा की। फिलहाल यह तय हुआ कि अर्थ एवं संख्याधिकारी, लेखाधिकारी व अभियंता के पदों पर प्रतिनियुक्ति व संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाए।
प्रतिनियुक्ति व संविदा पर होगी भर्ती
नगर विकास विभाग के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड में फिलहाल लेखाधिकारी, संख्याधिकारी व अभियंता के पद पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन तीनों पदों को प्रतिनियुक्ति व संविदा के आधार पर भरा जाएगा। बोर्ड के सचिव ने इस संबंध में आवेदन मांगे हैं।