{"_id":"68152d516950dcde9d0fdefe","slug":"jobs-in-campus-placement-deranged-hcl-tcs-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1185076-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंपस प्लेसमेंट में नौकरियां देंगी एचसीएल, टीसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंपस प्लेसमेंट में नौकरियां देंगी एचसीएल, टीसीएस
विज्ञापन
लखनऊ। कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी देने के लिए एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां लखनऊ विश्वविद्यालय आएंगी। इनमें हिस्सा लेने के लिए लविवि और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं। कंपनियां ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर इनका चयन करेंगी।
प्लेसमेंट सेल के अपर निदेशक डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि एचसीएल टेक में ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए व बीकॉम के विद्यार्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए दोनों लिंक https://freshers.hcltech.com/?utm_source=oncampus&utm_medium=MaduraiGT&utm_campaign=Massmail और https://forms.gle/bc71YZX2vKrUE9DcA पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। चयनितों को कंपनी 2.4 लाख रुपये सालाना पैकेज का भुगतान करेगी।
उधर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस बीएससी इग्नाइट और स्मार्ट हायरिंग कार्यक्रम के तहत ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर भर्तियां करेंगी। बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस, गणित, सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, साइबर सुरक्षा, बायोकेमिस्ट्री) और बीवोक (सीएस/आईटी) जैसे पाठ्यक्रमों के 2024, 2025 बैच के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनितों को अधिकतम 2.82 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलेगा। आवेदक का न्यूनतम 50% अंकों (या समकक्ष सीजीपीए) के साथ 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा (यदि लागू हो) और स्नातक होना जरूरी है। इच्छुक 11 मई तक https://www.tcs.com/careers/india/tcs-bsc-ignite-smart-hiring-2024-2025 लिंक से पंजीकरण कर सकते हैं।