{"_id":"69505065c7b3e281640cebee","slug":"job-opportunities-in-bajaj-life-insurance-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1534966-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बजाज लाइफ इंश्योरेंस में नौकरी के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बजाज लाइफ इंश्योरेंस में नौकरी के अवसर
Sun, 28 Dec 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बजाज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर आया है। कंपनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के माध्यम से छात्रों के आवेदन मांगे हैं। इच्छुक विद्यार्थी 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
ये भर्ती अलग-अलग शहरों में 200 पदों पर की जाएगी। इनमें सेल्स मैनेजर (पूर्णकालिक), इंश्योरेंस मैनेजर (अंशकालिक) व इंश्योरेंस कंसल्टेंट (अंशकालिक के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम) पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां पैन इंडिया स्तर पर व शहरवार
स्थानीय कार्यालयों में की जाएंगी। कामों में बिक्री प्रबंधन, ग्राहक संबंध,
पॉलिसी प्रोसेसिंग, लीड जनरेशन के साथ ग्राहक समन्वय शामिल होगा। स्नातक एवं एमबीए (पढ़ाई कर रहे या पूरी कर चुके) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
ये होगा पैकेज
सेल्स मैनेजर पद के लिए 2.5 लाख से लेकर छह लाख प्रति वर्ष का सीटीसी निर्धारित है। अंशकालिक पदों पर निश्चित वेतन, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व कमीशन आधारित आय के आधार पर वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण : लखनऊ विवि की ओर से जरूरत के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास कार्यशालाएं व ओरिएंटेशन सत्र होंगे। ताकि विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।