{"_id":"589178684f1c1bf13ee80179","slug":"job-fraud-on-olx-and-quicker","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन जगहों पर नौकरी के विज्ञापनों की ठीक से कर लें जांच, फंस सकते हैं जाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन जगहों पर नौकरी के विज्ञापनों की ठीक से कर लें जांच, फंस सकते हैं जाल में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Feb 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
आरोपी अतुल और सूर्यकांत मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलएक्स और क्विकर पर नौकरी का विज्ञापन देकर पांच हजार से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले आलमबाग निवासी अतुल गुप्ता और उसके साथी सूर्यकांत मिश्रा को एसटीएफ ने मंगलवार दोपहर हजरतगंज से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ का कहना है कि दोनों ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस को दोनों के कई बैंक अकाउंट मिले हैं जिनकी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अतुल और सूर्यकांत मूलरूप से हरदोई के बेनीगंज के हैं और यहां आलमबाग के साकेतपुरी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित मुरली भवन के सेकंड फ्लोर पर इंडिगो प्लेसमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी का ऑफिस खोला था।
विज्ञापन
शातिरों ने अपनी कंपनी के नाम से एक वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट का विज्ञापन ओएलएक्स, क्विकर और इनडीड पर दिया जाता जिनमें मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का ऑफर होता। विज्ञापन देखकर युवक कंपनी में संपर्क करते तो उन्हें हजरतगंज स्थित ऑफिस बुलाया जाता।
विज्ञापन
ऑफिस के रिसेप्शन और काउंसलर के तौर पर तीन लड़कियां भी रखी थीं। नौकरी के लिए आने वाले युवकों से आवेदन फार्म भराने के नाम पर 2000 से 10000 रुपये तक ऐंठ लेते थे। कई युवकों को फर्जी कॉल लेटर और फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी दिए गए।
स्काइप पर लेते थे इंटरव्यू
पीड़ितों ने बताया कि इंडिगो प्लेसमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक स्काइप पर इंटरव्यू लेते थे। जो इंटरव्यू की बताई गई तारीख में लखनऊ आने में असमर्थता जताते थे, उनके इंटरव्यू स्काइप पर लिए जाते थे।