{"_id":"62cfc0cf7fe1c860a93e91d4","slug":"jitendra-narayan-tyagi-says-i-will-wear-saffron-clothes-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बनने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का संकल्प, आज से भगवा वस्त्र ही पहनूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बनने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का संकल्प, आज से भगवा वस्त्र ही पहनूंगा
Thu, 14 Jul 2022 12:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:40 PM IST
सार
वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी बनने के बाद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने संकल्प लिया है कि अब वह सिर्फ भगवा वस्त्र ही धारण करेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे जितेंद्र नारायण त्यागी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी जो कि अब जितेंद्र नारायण त्यागी बन चुके हैं उन्होंने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वह सरयू नदी के तट पर पहुंचे और डुबकी लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सरयू तट पर आज से भगवा धारण करने का संकल्प लिया। जितेंद्र नारायण त्यागी ने कारसेवकपुरम जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कट्टरपंथी व आतंकवादी संगठनों द्वारा लगातार उनका सिर काटने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अब हिंदू देवी देवताओं की शरण में जाना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि मेरा सिर काटना है तो काट लो लेकिन अब मैं अपने संकल्प से विचलित होने वाला नहीं हूं। आज से मैंने सांसारिक वस्त्र त्यागने का संकल्प ले लिया है। अब मैं केवल भगवा वस्त्र धारण करूंगा।
विज्ञापन
भगवा ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक है । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि वसीम रिजवी पहले से ही अयोध्या आते रहे है, उनका व्यक्तित्व अच्छा है। आज उन्होंने अयोध्या में सांसारिक वस्त्र का त्याग करने का संकल्प लिया है। अयोध्या त्याग की धरती है यहां जिसने भी त्याग किया वह भगवान को अति प्रिय हो गया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के संत राजू दास व विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे।