फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jindaur wins third title.

Lucknow News: जिंदौर ने जीता तीसरा खिताब

Mon, 15 Jun 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jindaur wins third title.
महिलाबाद (लखनऊ)। रहीमाबाद क्षेत्र में दौलतपुर ग्रामीण रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला शनिवार देर रात हुआ। जिंदौर गांव ने दौलतपुर को छह रनों से हराकर इस वर्ष का तीसरा खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया था। मुकाबले में जिंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य दिया। सलामी बल्लेबाज दानिश ने नाबाद 33 रन बनाए, लेकिन दौलतपुर की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। अरबाज ने दौलतपुर के शीर्ष क्रम के दो विकेट लेकर मजबूत पकड़ बनाई। जिंदौर के दानिश को टूर्नामेंट और मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अच्छी गेंदबाजी का पुरस्कार मुजम्मिल को मिला, जबकि दौलतपुर के अकरम सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। ग्राम प्रधान पवन और समाजसेवी मो. नौमान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed