{"_id":"66165eb8673adc8f1f038e1f","slug":"jhoolelal-jayanti-celebration-in-lucknow-and-other-places-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती, लखनऊ में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती, लखनऊ में निकली शोभायात्रा
Wed, 10 Apr 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान झूलेलाल जी की जयंती बुधवार को लखनऊ सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी और कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिंधी समाज को बधाई संदेश दिया है।
विज्ञापन
बधाई संदेश से लखनऊ सहित पूरे देश के सिंधी समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है। मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी और अकादमी के नानक चंद लखमानी और अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि आज लखनऊ में सुबह से ही सिंधी समाज में महिला-पुरुषों में गजब का उत्साह है।
विज्ञापन
सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में भगवान झूलेलाल जी की जयंती के खास मौके पर पूजा-अर्चना व भंडारे के कार्यक्रम सम्पन्न हुए जिसमें बड़ी तादात में सिंधी समाज ने शिरकत कर अपने ईस्ट देव जी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही झूलेलाल घाट पर नवजात शिशुओं के मुंडन संस्कार व जनेऊ कार्यक्रम संपन्न हुए। शिव शान्ति आश्रम व हरिओम मंदिर सहित इंद्रा नगर सिंधी पंचायत राजी जी पुरम सहित सभी सिंधी मन्दिरों में सुबह से ही भगवान झूलेलाल जयंती समारोह आयोजित कर पूजा अर्चना और भंडारे के आयोजन सम्पन्न हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर दोपहर एक बजे शिव शान्ति आश्रम से शोभायात्रा निकली गई जिसको शिव शान्ति आश्रम के संत सांई मोहन लाल और संत सांई हरीश लाल जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में सिन्धी महिलाओं ने आलमबाग तक कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा आलमाबाग, मवैया, चारबाग, नाका हिंडोला, गणेश गंज, अमीनाबाद, केसरबाग व लालबाग होते हुए हजरतगंज से निकल कर झूले लाल वाटिका में भव्य मेले में परिवर्तित हो गई।
गणेश गंज में अशोक मोतियानी और जयदेव बदलानी ने शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत अभिनन्दन कर फूलों की वर्षा भी की। इसके पहले झूले लाल वाटिका में मुंबई से रॉक स्टार ने सिंधी गानों पर धूम मचा दी। सिंधी स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। वाटिका में भगवान झूलेलाल जी की महाआरती का आयोजन भी सम्पन्न हुआ। मेले में महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र पंकज सिंह शामिल हुए जिनका सिंधी समाज ने खूब जोश खरोश के साथ स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी और सतीश आडवानी सहित मोहन दास लाधानी अकादमी के नानक चंद लखमानी अशोक चांदवानी, गुलाब जसवानी, राजू जसवानी, विक्की दरयानी, सतीश लखमानी, नितेश मध्यान, सूरज जसवानी, नीरज राज्यपाल, दिनेश राय चंदानी, सुरेश छबलानी, श्याम कृष्ण, आनंद खत्री , इन्द्र कालानी, प्रहलाद गुरनानी, मुकेश केवलानी, जीतू जसवानी, घनश्याम केवल रमानी, नितेश मध्यान पुनीत लाल चंदानी और मन्नू तेजवानी सहित पंजाबी समाज के अनिल बजाज व बड़ी तादात में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए।