फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jhatpat connection plan launched for electricity connection.

बिजली कनेक्शन पाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी दौड़भाग, ‘झटपट कनेक्शन’ योजना शुरू

Tue, 16 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
jhatpat connection plan launched for electricity connection.

बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को अब न तो कतार में लगना होगा और न भागदौड़ करनी होगी। ऐसे झंझटों से मुक्ति दिलाने के लिए उप्र पावर कॉपोरेशन प्रबंधन ने ‘झटपट कनेक्शन’ नाम से एक नई योजना शुरू की है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार के समक्ष इसका प्रजेंटेशन किया गया। इस योजना में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने पर संबंधित क्षेत्र के जेई को तय समय सीमा में रिपोर्ट लगाना अनिवार्य होगा। अगर वह रिपोर्ट नहीं लगाता है तो एई को अधिकार होगा कि वह सीधे अपने स्तर से कनेक्शन स्वीकृत कर दे। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यह योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्शन देने की प्रक्रिया में विद्युत कर्मियों का हस्तक्षेप बहुत कम किया गया है। जो उपभोक्ता खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनकी सुविधा के लिए ई-सुविधा केंद्रों के जरिये आवेदन की सुविधा दी गई है।

बीपीएल परिवारों के लिए मात्र 10 रुपये प्रोसेसिंग फीस

प्रमुख सचिव ने बताया कि योजना में कनेक्शन लेने वाले बीपीएल परिवारों के लिए मात्र 10 रुपये प्रोसेसिंग फीस रखा गया है। जबकि 1 किलोवाट से 25 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने वालों के लिए यह फीस 100 रुपये होगी। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने पर उसे सीधे संबंधित खंड में अग्रसारित कर दिया जाएगा। वहां उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित अवधि में एस्टीमेट अपलोड करने का काम संबंधित खंड अधिकारी करेंगे। हर स्तर पर प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित कर दी जाएगी।

इस अवधि में आवेदनों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आगे भेज दी जाएगी। घरेलू, वाणिज्यिक एवं उद्योगों के लिए भी यही व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed