फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from four houses

Lucknow News: चार मकानों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from four houses
एआई तस्वीर।
लखनऊ। शहर के चिनहट, गोमतीनगर, इंदिरानगर और सैरपुर में चोरों ने चार घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चिनहट के मल्हौर निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 16 जून को वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गए थे। 19 जून की रात 1:40 बजे तीन चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में दाखिल हो गए। मात्र 20 मिनट में घर से 11 हजार रुपये और सोने की चेन चुराकर आरोपी रात दो बजे घर से निकल गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विराटखंड निवासी कुमुद जोशी के अनुसार, चोरों ने 19 जून को उनके घर से लाखों के जेवर, आठ लाख की घड़ियां और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरानगर के तकरोही निवासी प्रकाश कश्यप ने बताया कि 20 जून को शाम करीब पांच बजे वह परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने गोंडा गए थे। 21 जून को रात करीब एक बजे वह लौटे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी के लॉकर भी टूटे थे। उसमें रखे 40 हजार रुपये, डेढ़ किलो चांदी के सिक्के, लाखों का सोने का हार गायब था। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।


इसके अलावा, सैरपुर के छठामील निवासी सुमित ने बताया कि वह वर्तमान में शहर के बाहर रहते हैं। सैरपुर स्थित घर की देखरेख उनके ससुर नंद लाल वर्मा करते हैं। आरोप है कि 23 मई की उनके घर में चोर दाखिल हुए और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उन्हें अगले दिन ससुर ने दी। थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed