{"_id":"69e14ed6894913455c08673a","slug":"jewellery-worth-rs-4-lakh-stolen-in-broad-daylight-after-breaking-the-gate-of-a-jewellers-shop-lucknow-news-c-13-lko1096-1693904-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ की दुकान का गेट तोड़कर दिनदहाड़े चार लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ की दुकान का गेट तोड़कर दिनदहाड़े चार लाख के जेवर चोरी
Fri, 17 Apr 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर के विजयनगर इलाके में बुधवार दोपहर सराफ की दुकान में लगे शीशे के दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसा और वहां से चार लाख के जेवर चोरी कर ले गया। घटना के वक्त सराफ घर खाना खाने गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश में लगी है।
उन्नाव के पुरवा निवासी सराफ राम मिलन यादव अलीनगर सुनहरा में रहते हैं। वह बेटे अन्नी यादव के साथ विजयनगर नारायणपुरी में करीब सात वर्ष से अन्नी ज्वेलर्स के नाम पर आभूषणों की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार, रोज की तरह वह बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे शटर बंद किए बिना शीशे के गेट को लॉक कर घर खाना खाने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति दुकान के शीशे के दरवाजे का लॉक पेचकस से खोलकर अंदर घुसा और सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, कील, बिछिया सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गया। वह जब खाना खाकर दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला।
सीसीटीवी कैमरे में थैला लिए दिखा चोर
चोरी की सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखा। आरोपी के हाथ में एक थैला भी था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह का कहना है कि चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। सराफ के अनुसार चोरी गए जेवर की कीमत चार लाख है।