{"_id":"696958df02db918bac043878","slug":"jewellery-worth-rs-15-crore-stolen-from-bank-locker-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1562017-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक लॉकर से 1.5 करोड़ के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक लॉकर से 1.5 करोड़ के जेवर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज प्रियदर्शिनी कॉलोनी स्थित सोपान एन्क्लेव निवासी बबिता सिन्हा के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) कपूरथला शाखा के लॉकर से 1.5 करोड़ रुपये कीमत के जेवर चोरी हो गए। उन्होंने बैंककर्मियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए बुधवार को अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बबिता सिन्हा के मुताबिक, पति राजेश सिन्हा कारोबारी थे जिनकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। एसबीआई कपूरथला शाखा में उनका पति के साथ एक संयुक्त लाॅकर है। उसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर रखे थे। 12 जनवरी को जब उन्होंने लॉकर चेक किया तो जेवर गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक के अधिकारियों को दी। छानबीन की गई पर जेवर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि बबिता सिन्हा की तहरीर पर अज्ञात बैंक कर्मियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लॉकर में किसी तरह का बाहर से कोई नुकसान नजर नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। लॉकर से जेवर कब और कैसे चोरी हो गए, इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता चल सका।
विज्ञापन
ये सामान हुए चोरी
बबिता के अनुसार, लॉकर में सोने के पांच सेट, सोने के छह कड़े, तीन जोड़ी झुमकियां, तीन चेन, तीन गिन्नी, दो नथ और चांदी की दो जोड़ी थी। ये सभी चीजें अब लॉकर से गायब हैं।
पति के नाम था गोल्ड लोन
इंस्पेक्टर अलीगंज ने बताया कि पुलिस ने जब बबिता सिन्हा के पति का सिबिल स्कोर चेक कराया तो पता चला कि उनके पति ने गोल्ड लोन ले रखा था। लोन के बारे में बबिता सिन्हा को भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उनके पति ने लॉकर से जेवर निकालकर उस पर गोल्ड लोन ले लिया था।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
चौक में कोनेश्वर चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से एक करोड़ के जेवर गायब हो गए थे। सराय माली खां, चौक निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित प्रकाश के पिता डॉ. रविंद्र बहादुर और मां पुष्पा बहादुर का जॉइंट अकाउंट और लॉकर था। 30 अक्तूबर 2020 को वे लोग बैंक में लॉकर देखने गए थे तो उसमें रखे एक करोड़ कीमत के जेवर गायब थे। आठ नवंबर 2020 को अमित ने इस संबंध में चौक थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।