{"_id":"6928bca1814ea6361102a774","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-a-locked-house-lucknow-news-c-13-knp1002-1491202-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी
Fri, 28 Nov 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 12 लाख रुपये कीमत के गहने और हजारों की नकदी के साथ सामान पर हाथ साफ कर दिया।
शांति नगर की रहने वाली किरन त्रिपाठी के मुताबिक वह उन्नाव स्थित पैतृक गांव गेहूं की बोआई कराने गई थीं। घर पर कोई नहीं था। 26 नवंबर उनका बेटा शुभम घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे मिले। उसने आनन फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़िता का कहना है कि अलमारी और लॉकर टूटा होने के साथ सोने-चांदी के 12 लाख के आभूषण और करीब 16 हजार रुपये नकद, 12 बोर गन के 30 कारतूस, 2 टीबी हार्ड डिस्क सहित सीसी कैमरे की डीवीआर और कई दस्तावेज गायब मिले। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।