{"_id":"673b2fbe3878cd048a09053e","slug":"jewelery-worth-three-lakhs-stolen-from-shop-on-the-pretext-of-shopping-lucknow-news-c-13-knp1050-956785-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खरीदारी के बहाने दुकान से तीन लाख के जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खरीदारी के बहाने दुकान से तीन लाख के जेवर किए पार
Mon, 18 Nov 2024 05:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। टप्पेबाज ने खरीदारी के बहाने सराफ की दुकान से तीन लाख के जेवर पार कर दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पारा पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
हरिलाल सोनी की बुद्धेश्वर मंदिर के गेट नंबर एक के पास पुष्प हरी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे युवक आया और एक चांदी का सिक्का खरीदा। फिर उसने दो ग्राम तक का सोने का सामान दिखाने की बात कही। हरिलाल ने एक बाली दिखाई। युवक ने ऐसा सोना दिखाने की बात कही, जिस पर किसी भी महिला का हाथ न लगा हो। सराफ ने एक डिब्बा निकाला, जिसमें सोने की पांच चेन, कान के एक जोड़ी झाले, नथुनी और सात ग्राम गला हुआ सोना दिखाया। सोने की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी।
कुछ देर जेवर देखकर युवक किसी महाराज को दुकान में लाकर खरीदारी करने की बात कहकर चला गया। सराफ जब माल समेटने लगे तो जेवर से भरा डिब्बा नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो आरोपी डिब्बा चुराते दिखा। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक फुटेज में दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है।