{"_id":"66930971a4c10a5078038ae4","slug":"jewelery-was-stolen-from-the-shop-in-the-guise-of-a-man-footage-revealed-the-secret-fraudster-woman-arrested-lucknow-news-c-13-1-knp1050-793023-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुरुष की वेषभूषा में दुकान से उड़ाए जेवर, फुटेज से खुला भेद, जालसाज महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुरुष की वेषभूषा में दुकान से उड़ाए जेवर, फुटेज से खुला भेद, जालसाज महिला गिरफ्तार
Sun, 14 Jul 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आभूषण की दुकान में पुरुष की वेषभूषा में पहुंची जालसाज महिला ने 84 हजार रुपये के जेवर और एक चेन पार कर दी। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में जब सराफ ने ध्यान से देखा तो आरोपी का भेद खुल गया। मामले में कैसरबाग पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपी महिला को बरेली में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
अर्सलान सुल्तान की कैसरबाग में हानिया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। पांच जुलाई को निमेश वैश्य नाम का युवक उनकी दुकान पर पहुंचा था। जालसाज ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए 84 हजार के दो जोड़ी टाॅप्स और एक चेन ली। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान का फर्जी मैसेज सराफ को दिखाया और चलता बना। भुगतान नहीं होने पर सराफ ने निमेश से संपर्क किया तो उसका फोन बंद था। इस पर उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में सामने आया कि जालसाज का असली नाम निम्मी वैश्य है, जो लड़कों की वेषभूषा में घूमती है। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह के मुताबिक संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। थाना पुलिस ने सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर बरेली स्थित इज्जतनगर में टप्पेबाज निम्मी को उसके घर से पकड़ लिया।