{"_id":"674b7618ae15d832420009e7","slug":"jewelery-stolen-from-womans-trolley-bag-in-bus-lucknow-news-c-13-1-lko1103-974885-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बस में महिला के ट्राॅली बैग से जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बस में महिला के ट्राॅली बैग से जेवर चोरी
Sun, 01 Dec 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बहन की शादी में बस से कानपुर जा रही महिला के ट्राॅली बैग से करीब पांच लाख के जेवर चोरी हो गए। आलमबाग पुलिस ने बस में चेकिंग कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। आलमबाग पुलिस ने घटनास्थल चारबाग बता पीड़ित को नाका थाने भेज दिया।
अयोध्या के भलसर रुदौली जनपद अयोध्या निवासी अकीला उर्फ सिदरा शनिवार सुबह दो बच्चों व देवर मो. अदनान के साथ अयोध्या से कैसरबाग बस से पहुंचीं। यहां उनकी मां जहरून निशा खड़ी थीं। देवर उन्हें कैसरबाग बस अड्डे पर छोड़कर चला गया। अकीला, मां व बच्चों के साथ ऑटो से चारबाग बस स्टैंड पहुंचीं। यहां से कानपुर जाने के लिए उन्नाव डिपो की बस में सवार हुईं। आलमबाग बस स्टैंड के आगे चंदर नगर पेट्रोल पंप के पास बस पहुंची तो एक यात्री ने ट्रॉली बैग खुला होने की बात कही। बैग देखा तो उसमें रखे जेवर नहीं थे। आलमबाग पुलिस ने बस में सवार यात्रियों के सारे सामान की चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद आलमबाग पुलिस ने पीड़ित को नाका थाने भेज दिया।