{"_id":"590250194f1c1bf168c0be2e","slug":"jee-main-2017-result-lucknow-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई-मेन में छाए लखनऊ के होनहार, रोहन बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई-मेन में छाए लखनऊ के होनहार, रोहन बने टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ रोहन गुप्ता
- फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2017 का परिणाम सीबीएसई ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इसमें रोहन गुप्ता 600 में से 328 अंक लाकर लखनऊ के टॉपर बने।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को रिजल्ट घोषित हुआ तो बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। रोहन गुप्ता ने देश में 43वीं रैंक हासिल की है। रोहन का यह पहला प्रयास था।
विज्ञापन
जेईई-मेन में अच्छी रैंक हासिल करके जेईई-एडवांस का टिकट पाने वाले मेधावियों की श्रेणी में प्रज्ञान पांडेय, अमन तिवारी, अपूर्व जैन आदित्य उपाध्याय, शिवांश दुबे, दीपक निगम जैसे करीब दो हजार स्टूडेंट्स हैं।
विज्ञापन
100 से 81 पर आ गई कट ऑफ
जेईई-मेन के इतिहास में पहली बार इतनी कम कट ऑफ आई है। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए इस साल 81 कट ऑफ निर्धारित की गई है। बीते साल यह कट ऑफ 100 थी। उससे पहले में 105 थी।
इस साल ओबीसी की कट ऑफ 49, एससी 32 और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 27 निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र 360 नंबर का था। जेईई-मेन के टॉप दो लाख 20 हजार अभ्यर्थियों को एडवांस का टिकट मिला है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजूकेशन की ओर से आयोजित जेईई-मेन परीक्षा के बाद जेईई-एडवांस का आयोजन किया जाएगा। इसकी रैंक के आधार पर सेंट्रल सीट आवंटन बोर्ड देश के 23 आईआईटी केसाथ ही एनआईटी, ट्रिपल आईआईटी और सरकारी सहायता वाले अन्य शीर्ष तकनीकी संस्थानों में सीट आवंटित करेगा।