फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JDU demonstration on caste census in Lucknow on January 19.

Lucknow: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर जदयू का धरना प्रदर्शन 19 जनवरी को

Tue, 17 Jan 2023 04:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

यूपी में जातिगत जनगणना कराने की मांग व निकाय चुनाव में आरक्षण खत्म करने की कथित साजिश के खिलाफ जद यू लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगा। इसमें बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
JDU demonstration on caste census in Lucknow on January 19.
- फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म किए जाने की कथित साजिश के विरोध में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस क्रम में पार्टी की प्रदेश इकाई ने 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक ईको गार्डन में एक दिवसीय धरना देने का एलान किया है। इस धरने में पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विज्ञापन


 पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार खुद जातीय जनगणना करा रही है। ऐसे में भाजपा सरकार जातीय गणना कराने में क्यों हिचकिचा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा साजिश के तहत ओबीसी आरक्षण छीनने की लड़ाई जनता दल यूनाइटेड लड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि भाजपा हमेशा से पिछड़े, दलितों और कमजोरों का हक मारने की फिराक में रहती है लेकिन उसकी इन कारगुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि धरने में जातीय गणना कराने की पुरजोर मांग की जाएगी साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने  का विरोध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed