{"_id":"63c685f7ba1a9c5a851f9e4b","slug":"jdu-demonstration-on-caste-census-in-lucknow-on-january-19-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर जदयू का धरना प्रदर्शन 19 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर जदयू का धरना प्रदर्शन 19 जनवरी को
Tue, 17 Jan 2023 04:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:56 PM IST
सार
यूपी में जातिगत जनगणना कराने की मांग व निकाय चुनाव में आरक्षण खत्म करने की कथित साजिश के खिलाफ जद यू लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगा। इसमें बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म किए जाने की कथित साजिश के विरोध में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस क्रम में पार्टी की प्रदेश इकाई ने 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक ईको गार्डन में एक दिवसीय धरना देने का एलान किया है। इस धरने में पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार खुद जातीय जनगणना करा रही है। ऐसे में भाजपा सरकार जातीय गणना कराने में क्यों हिचकिचा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा साजिश के तहत ओबीसी आरक्षण छीनने की लड़ाई जनता दल यूनाइटेड लड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि भाजपा हमेशा से पिछड़े, दलितों और कमजोरों का हक मारने की फिराक में रहती है लेकिन उसकी इन कारगुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि धरने में जातीय गणना कराने की पुरजोर मांग की जाएगी साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का विरोध होगा।
विज्ञापन