फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jauhar Research Institute issue remains unsolved.

आजम के 'जौहर' से अफसरों के हाथ-पांव फूले!

Fri, 12 Dec 2014 09:41 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Dec 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Jauhar Research Institute issue remains unsolved.

रामपुर के मौलाना मुहम्मद अली जौहर शोध संस्थान की लीज व रेंट तय करने में संबंधित विभाग घबरा रहे हैं। यह संस्थान कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां के ट्रस्ट को दिया जाना है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यक विभाग ने राजस्व विभाग को लीज की अवधि व रेंट तय करने के लिए फाइल भेजी थी। लेकिन उन्होंने इस पर अपनी कोई राय व्यक्त नहीं की। अब अल्पसंख्यक विभाग खुद इसका प्रस्ताव तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आजम खां को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रामपुर में धूमधाम से मनाने के बदले यह शोध संस्थान रिटर्न गिफ्ट के रूप में दिया था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह फैसला कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये 20 नवंबर को ही कर दिया था। लेकिन इसकी लीज कितने वर्षों की होगी और उसका लीज रेंट क्या होगा यह अभी तक तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम बना रहे हैं दबाव

Jauhar Research Institute issue remains unsolved.

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने लीज रेंट तय करने के लिए यह फाइल राजस्व विभाग के पास भेजी थी। लेकिन राजस्व विभाग ने भी इस पर कोई राय देने के बजाय फाइल वापस कर दी।

दरअसल, यह मामला आजम खां से जुड़ा होने के कारण राजस्व विभाग भी इसमें फंसना नहीं चाहता। इस कारण उसने कोई राय नहीं दी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी भी इसमें अपनी ओर से कलम फंसाना नहीं चाहते हैं।

वहीं, मंत्री आजम खां शोध संस्थान देने का ऑर्डर जल्द जारी करने का दबाव बना रहे हैं। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। उन्हें पता है कि यह मामला आज नहीं तो कल विवाद का कारण बनेगा।

अधिकारियों ने तय कर लिया कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के यहां ले जाकर सुलझाया जाए। अब इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के यहां भेजा जा रहा है। वहीं से इस शोध संस्थान का लीज रेंट व लीज की अवधि तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed