फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   janta express accident near raebareli

जनता एक्सप्रेस के ब्रेक फेल, 36 की मौत

Sat, 21 Mar 2015 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Mar 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
janta express accident near raebareli

देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन का इंजन और तीन बोगियां पटरी से उतर गई। हादसा इतना भयानक था कि बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई।

विज्ञापन


इससे डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में 36 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। मृतकों में 12 यात्रियों की शिनाख्त अब तक हो पाई है।
विज्ञापन


रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर बछरावां स्टेशन के पास हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया। घायल कई मुसाफिरों को लखनऊ ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर डीआरएम और डिवीजनल कमिश्नर समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। राहत कार्य शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से ट्रेनों का संचालक प्रभावित रहा। ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है, लेकिन अफसर इससे इंकार कर रहे हैं। डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

janta express accident near raebareli

शुक्रवार सुबह जनता एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14266 वाराणसी जा रही थी। बछरावां रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन का इंजन और 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 2 डिब्बों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा। बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं, जिससे घायल लोगों को बचाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांव वाले राहत और बचाव कार्य में जुट गए। बोगियों पर सवार मुसाफिरों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई। इसमें से 28 यात्रियों की मौके पर, जबकि 8 यात्रियों की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई। साथ ही 100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

दुर्घटना की वजह से रायबरेली-लखनऊ रेल खंड पर रेल ट्रैफिक थम गया। बोगियों को अलग करने के लिए क्रेन लगाई गई। साथ ही डिब्बों को काटने के लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया। डीआरएम एके लोहाटी, डिवीजनल कमिश्नर महेश गुप्ता के अलावा प्रभारी डीएम-सीडीओ अनूप श्रीवास्तव, एएसपी राममूरत यादव के साथ कई थानों का फोर्स, आरपीएफ, जीआरपी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

घटना के पीछे बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से ट्रेन हादसा हुआ है। डीआरएम एके लोहाटी का कहना है कि हादसे की वजह क्या है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि ट्रेन हादसे की मुख्य वजह क्या रही। हादसे के बाद अफरातफरी मची रही।

36 यात्रियों की हुई मौत

janta express accident near raebareli

कल शाम तक प्रभारी डीएम एवं सीडीओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया था कि ट्रेन हादसे में 32 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देर रात ये संख्या बढ़कर 36 हो गई। राहत कार्य शुरू है।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान

राम सुमिरन (65) पुत्र सूरजदीन निवासी उतरपारा थाना भदोखर।
शीतला शरण (50) पुत्र सूरजदीन 50 निवासी उतरपारा थाना भदोखर।
माधव शरण मिश्र उर्फ बैदेही शरण मिश्र निवासी उत्तर पारा
शीवेंद्र सिंह चौहान (25) पुत्र रामलोचन निवासी सर्वोदय नगर, रायबरेली।

राम औसान पुत्र रामभवन 60 निवासी फुरसतगंज अमेठी।
शिवम पुत्र जगमोहन वैश्य निवासी यहियागंज लखनऊ।
सचिन पुत्र सत्य नारायण निवासी राजाबाजार लखनऊ।
सूफियान निवासी लखनऊ।

राम औतार निवासी ब्रह्मा का पुरवा, अमेठी।
निंबर पुत्र राम औतार निवासी ब्रह्मनी, अमेठी।
गीता मिश्रा पत्नी राजेंद्र मिश्रा निवासी प्रतापगढ़।

मोहर्रम अली (50) निवासी संडीला, लखनऊ (एफसीआई कर्मी।)।

हादसे में ये यात्री हुए घायल

janta express accident near raebareli

रामकृपाल पुत्र ननकू फुरसतगंज अमेठी।
सोनू पुत्र गोदास निवासी पट्टी सुल्तानपुर, प्रतापगढ़।
सौम्य पुत्र राज प्रताप सिंह निवासी सलोन।
नईम अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी अमरोहा।
मो. यामीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी अमरोहा।
टिल्लू पुत्र नंदकिशोर निवासी लखनऊ।

युनूस पुत्र इदरीश निवासी अमेठी।
अर्चना मिश्रा पुत्री रवि मिश्रा निवासी रानीगंज अजगरा प्रतापगढ़।
सचिन पुत्र महेंद्र कुमार निवासी सहारनपुर।
अजय मिश्रा पुत्र बलबद्र मिश्रा निवासी अमेठी।
शशि मिश्रा पुत्री अजय मिश्रा निवासी अमेठी।
श्यामवीर सिंह पुत्र शंकरलाल निवासी मथुरा।
सतेंद्र पुत्र जनेश्वर निवासी रोहतक।

प्रभु पुत्र बाबू निवासी हरदोई।
चंद्रपाल पुत्र नैवनीराम निवासी रामपुर।
दिनेश कुमार पुत्र मनोहरलाल निवासी लखनऊ।
सुशीला दुबे पुत्री विश्वनाथ दुबे निवासी अमेठी।
योगेश सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी सहारनपुर।

सत्य प्रकाश यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी गाजीपुर।
विनय कुमार पुत्र सीताराम निवासी औरेया।
रामसार सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी सहारनपुर।
पुष्पा दुबे पुत्री घनश्याम दुबे निवासी अमेठी।
अतुल छौकर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मथुरा।

घायलों में इनका नाम भी

janta express accident near raebareli

बलदेव पुत्र शीतलाबख्श निवासी रायबरेली।
चंद्रपाल पुत्र चंदर निवासी आरा बिहार।
योगेश पुत्र विजय कुमार निवासी सहारनपुर।
अनिल मिश्रा पुत्र रामसुमिरन मिश्रा निवासी रायबरेली।

मिथलेश मिश्र पुत्र त्रिलोकनाथ मिश्र निवासी प्रतापगढ़।
शुभकरन मिश्रा पुत्र रामतीरथ निवासी प्रतापगढ़।
राम औतार पुत्र भीखा निवासी बालामऊ हरदोई।

मुरादी पुत्र मुन्नवर निवासी संडीला हरदोई।
कुंवर पुत्र बेनी निवासी संडीला हरदोई।
ननकू पुत्र श्यामलाल निवासी रायबरेली।

सुरेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी बिंदकी फतेहपुर।
जाफून पुत्र अब्दुल हमीद निवासी रायबरेली।

शबीरा पुत्री अब्दुल गफ्फार निवासी जायस, बहादुरपुर अमेठी।
सीमा मिश्रा पुत्री शिवा मिश्रा निवासी लखनऊ।
विनोद निवासी रामपुर।

ओमवीर सिंह निवासी मथुरा।
नुसरत रहमान उर्फ पच्चू निवासी लखनऊ।

नीरज निवासी मुंशीगंज।
अब्दुल हमीद निवासी अमिया बहादुपुर, अमेठी।
विनोद कुमार निवासी बेलहवा बदलापुर जौनपुर।
नबीर अहमद निवासी मोहनगंज, अमेठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed